नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सब आशा करते है कि आप सभी बहुत अच्छे होंगे। मित्रो आज के इस लेख में हम आपसे बात करने वाले है एलवीश यादव के बारे में, जी आपने सही समझा ये वही एलवीश यादव है जिन्होंने हाल ही में बिग बॉस के बिजेता बने है। लेकिन क्या आप जानते है कि बिग बॉस विनर नेटवर्थ(Big Boss Winner Networth) कितनी है तो चलिये जानते है उनके नेटवर्थ, उनके पास क्या क्या है और 14 करोड़ के घर के साथ एक से बढ़कर एक लक्सरी कार्स और कितना उनकी कमाई है।

कौन है एलवीश यादव?
बिग बॉस विजेता एल्विश यादव 24 साल के हैं। एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को भारत के हरियाणा राज्य के खूबसूरत शहर गुड़गांव में हुआ था। एलवीश यादव के यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। जानकारी के लिए बताते चले कि 2023 तक, भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार “एलविश यादव” की अनुमानित कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये आंकी गयी है। उनकी आय का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और YouTube से ऐडसेंस है। वह विज्ञापन राजस्व, होटल, ब्रांड प्रायोजन और भुगतान प्रायोजन जैसे विभिन्न स्रोतों से पैसा कमाते है।
जैसे की हमने आपको ऊपर बताया कि एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की और अपने यूट्यूब जर्नी शुरू की थी, तभी से वो एक सोशल मीडिया स्टार हैं। वर्तमान में उनके यूट्यूब पर 3 अलग चैनल हैं। और उन सभी चैनल्स पर उनके लाखो में फॉलोअर्स हैं। एल्विश यादव सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियोज भी बनाते हैं, जिसके लिए वो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। और वो यूट्यूब के जरिए हर महीने लाखों की कमाई करते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी एल्विश के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
एलवीश के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन?
बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश यादव को बिगबॉस से 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। हालांकि, उनकी अलग अलग श्रोतो से होने वाली कमाई (Elvish Yadav Networth) के आगे ये प्राइज मनी कोई बड़ी रकम नहीं है। पर बिग बॉस के शो में एंट्री लेने से एल्विश यादव के फैन फॉलोविंग में बढ़ोतरी जरूर हुई है।

एलवीश यादव हमेशा से ही अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहते है। एल्विश पास लग्जरी कारों का एक कलेक्शन है, जिसमे उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की Porsche 718 Boxster कार समेत Hyundai Verna और टोयोटा फॉर्चूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां उनके बेड़े शामिल हैं। एक 14 करोड़ रूपए से अधिक का आलीशान घर भी है। जिसका मुख्य श्रोत यूट्यूब से होंने वाली कमाई है, जिससे उन्होंने इतना कुछ हासिल किया है।
चार मंजिला आलीशान घर?
एक जानकारी के मुताबिक कुछ ही टाइम पहले एल्विश यादव ने गुड़गांव के वजीराबाद में एक आलीशान चार मंजिला घर खरीदा है। इस घर की कीमत करीब 14 से 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। यूट्यूब के अलावा अन्य भी एल्विश यादव के कई सोर्स से कमाई करते हैं। एल्विश की मंथली इनकम कमाई करीब 10-15 लाख रुपये है।
एलवीश यादव नेटवर्थ?
एलवीश यादव की अगर नेटवर्थ की बात किये तो तो उन्होंने बेहद कम उम्र में ऐसा मुकाम हासिल कर जिसका सपना हर किसी का होता है। उनकी नेटवर्थ करीब 40-50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
कमाई का जरिया?
एलवीश यादव के Youtube क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले Ads पर आने वाले रेवेन्यू को देता है। ये रेवेन्यू शेयर अलग-अलग क्रिएटर्स के लिए अलग-अलग होता है। जो कंटेंट कैटेगरी, रीजन और कई अन्य बातो पर निर्भर करता है। ऐसे अनेको कंटेंट क्रिएटर्स Ads रेवेन्यू का 55 परसेंट तक कमाई कर सकते हैं। जबकि एल्विश का खुद का एक क्लोदिंग का ब्रांड भी हैं, जिसका नाम Systumm_Clothing है। इस ब्रांड से उनकी काफी कमाई होती है। इसके अलावा विज्ञापन, होटल, एंडोर्समेंट और पेड स्पॉनशरशिप से भी काफी कमाई करते हैं।

सोशल मीडिया के सुपर स्टार है एलवीश?
जैसे की हमने आपको ऊपर बताया की यूट्यूब पर एल्विश के 3 अलग चैनल हैं। और उन सभी चैनल्स पर उनके लाखो में फैन फॉलोअर्स हैं। Elvish Yadav Vlogs पर वो रोजाना के एक Vlog शेयर करते हैं, जबकि ‘Elvish Yadav’ पर वो अपनी शॉर्ट फिल्में डालते हैं। एल्विश यादव सेलेब्स की रोस्टिंग वीडियोज भी बनाते हैं, जिसके लिए वो सबसे ज्यादा फेमस हैं. इंस्टाग्राम पर भी एल्विश के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

एल्विश यादव का परिवार?
अगर एल्विश यादव के परिवार के बारे में बात की जाये तो उनके परिवार में पिता श्री राम अवतार सिंह यादव और माता श्रीमती सुसमा यादव हैं। एल्विस के पिता एक कॉलेज में लेक्चरर हैं और उनकी माँ एक हाउसवाइफ हैं। एलवीश की एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम कोमल यादव है। एल्विस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, एल्विश अक्सर अपने अनुयायियों के साथ अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों?
कौन हैं एल्विश यादव?
एल्विश यादव एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं जो हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं।
एल्विश यादव का जन्म कब हुआ था?
एल्विश का जन्म 14 सितंबर 1997 को हुआ था और वह वर्तमान में 26 वर्ष के हैं।
उनकी YouTube वार्षिक आय क्या है?
उनकी वार्षिक आय 5 करोड़ रुपये से अधिक है।
एल्विश यादव की नेटवर्थ कितनी है?
एल्विश यादव की नेटवर्थ 40 करोड़ है