Sunday, May 22, 2022
OneClick Hindi
No Result
View All Result
  • होम
  • Blogging
  • LifeStyle
    • Health
  • Education
  • business
  • Technology
    • Android Apps
  • Festivals
  • IPL 2022

    IPL 2022 हार्दिक पंड्या के पास छक्कों का शतक लगाने का मौका जानिए कितना है फासला

    IPL 2022 CSK-KKR की महाजंग के वो पांच प्लेयर जिनपर होगी नज़र, जाने कौन है धोनी की टीम के ओपनर्स

    आईपीएल का एक भी मैच अब तक नहीं खेला मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी क्यों चर्चा में है

    IND Vs NZ 1st Test Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल से खेला जायेगा टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

    आईपीएल मैच 2021 कार्यक्रम & फिक्स्चर IPL 2021 SCHEDULE & FIXTURES

    Trending Tags

    • WEB HOSTING
    OneClick Hindi
    • होम
    • Blogging
    • LifeStyle
      • Health
    • Education
    • business
    • Technology
      • Android Apps
    • Festivals
    • IPL 2022

      IPL 2022 हार्दिक पंड्या के पास छक्कों का शतक लगाने का मौका जानिए कितना है फासला

      IPL 2022 CSK-KKR की महाजंग के वो पांच प्लेयर जिनपर होगी नज़र, जाने कौन है धोनी की टीम के ओपनर्स

      आईपीएल का एक भी मैच अब तक नहीं खेला मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी क्यों चर्चा में है

      IND Vs NZ 1st Test Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल से खेला जायेगा टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

      आईपीएल मैच 2021 कार्यक्रम & फिक्स्चर IPL 2021 SCHEDULE & FIXTURES

      Trending Tags

      • WEB HOSTING
      No Result
      View All Result
      OneClick Hindi
      No Result
      View All Result

      अगर अपनाएंगे ये कारगर उपाय तो तेजी से घटेगी पेट की चर्बी

      अगर अपनाएंगे ये कारगर उपाय तो तेजी से घटेगी पेट की चर्बी

      by OneClickHindi
      January 29, 2021
      in Health
      Reading Time: 2min read
      A A
      0
      161
      SHARES
      Share on FacebookShare on Twitter

      आपने अक्सर लोगों को यह शिकायत करते हुए सुना होगा कि हमने इतने किलो वेट कम कर लिया है। लेकिन मोटी तोंद है कि कम होने का नाम ही नहीं ले लेती। दरअसल, इस दिक्कत की वजह स्वाभाविक है। क्योंकि पूरे शरीर से कुछ पाउंड्स वजन कम करना एक अलग चीज होती है। और सिर्फ पेट की चर्बी कम करना एकदम अलग बात। इसके कारण दुनिया के जाने माने ऑर्थर बॉब लूथर ने अपने हालिया लेख में विस्तार से प्रस्तुत किए।

      ऑर्थर बॉबके अनुसार, बॉडी वेट की तुलना में पेट के फैट का कम गति से घटने का कारण यह होता है कि शरीर के दूसरे हिस्सों में जमा चर्बी को पिघलाना बॉडी मैकेनिज़म के लिए अलग बात होती है। और पेट पर जमा फैट को पिघलाना अलग। अगर आप भी अपने पेट पर चढ़े फैट को घटाने के लिए तमाम नुस्खे अपना चुके हैं। लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ है। तो आपको आयुर्वेद का रास्ता चुनना चाहिए। यही वह आसान और कारगर तरीका है। जो आपको बढ़ी हुई तोंद से मुक्ति दिला सकता है।

      अगर अपनाएंगे ये कारगर उपाय तो तेजी से घटेगी पेट की चर्बी

      मित्रो अगर आप मोटापे से परेशान नहीं है। तो अपने बढ़े हुए पेट से जरूर परेशान होंगे और होना भी चाहिए, क्योंकि बढ़ा हुआ पेट आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां भी उत्पन कर देता है और आपके फिगर और आपके साइज को भी बिगाड़ कर रख देता है। पेट की चर्बी देखने में खराब तो लगती ही है। साथ ही साथ ये आपके लिए कष्टदायक भी होता है।

      जिसकी वजह से आपके शरीर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन होने लगती है। उदाहरण के तौर पर अगर बात करे तो आपके पेट की गुहा (Abdominal cavity) में क्रोनिक सूजन का बढ़ना जिससे मधुमेह और हृदय रोग होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। पेट में वसा मुख्य रूप से, व्यायाम न करने, खराब जीवनशैली, अधिक वसा युक्त और मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से एकत्रित होती है।

      साथ ही आनुवंशिकता और कभी कभी उम्र भी इसका मुख्य कारण होता है। इसलिए पेट का फैट कम करना थोड़ा मुश्किल ज़रूर है। लेकिन नामुमकिन नहीं। सही समय पर संतुलित भोजन और व्यायाम पेट की चर्बी कम करने में काफी सहायक होते हैं।

      क्योंकि पेट पर चढ़ी चर्बी के मुख्य कारणों में लेजी लाइफस्टाइल, शरीर की जरूरत से ज्यादा सोना या ओवर स्लीपिंग, खान-पान का ध्यान ना रखना और सही न्यूट्रिशन ना लेना जैसे कारण शामिल हैं। इन कारणों के चलते पेट पर फैट जमा हो जाता है, जिसे काफी मशक्कत के बाद भी कम करना एक बड़ा चैलेंज होता है। कई शोध कर्ताओ के शोध और अनुभव के आधार पर बॉब का कहना है कि इस फैट को आयुर्वेदिक तरीके के खान-पान अपनाकर कम किया जा सकता है।

      पेट की चर्बी कम करना है तो व्यायाम ज़रूरी है? 

      मित्रो जो लोग रोज़ कार्डियो करते हैं वे लगभग 20 प्रतिशत तक पेट की चर्बी कम करने में कामयाब रहते हैं। हृदय तथा रक्त वाहिकाओं संबंधी व्यायाम (cardiovascular exercise) आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं। और अतिरिक्त कैलोरी को कम करते हैं। इन व्यायाम में जॉगिंग, टहलना, स्विमिंग आदि आते हैं। आप एरोबिक एक्सरसाइज से भी फैट कम कर सकते हैं। इनसे मेटाबोलिज्म बढ़ता है और पतली पेशियाँ बनती हैं।

      पेट की चर्बी कम करने के लिए खायें कम कैलोरी वाले आहार?

      पेट का मोटापा कम करने के लिए कम कैलोरी युक्त भोजन खाएं और संतृप्त वसा (saturated fat) वाले खाद्य पदार्थों जैसे घी, मक्खन, पनीर आदि से जितना हो सके उतना दूर रहें। जंक फ़ूड जैसे-पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमीन न खाएं और अधिक फाइबर युक्त चीज़ें अपने खाने में शामिल कर सकते है चूँकि यह आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है।

      (और पढ़ें – पैर के तलवे पर रात को इस पत्ते को बांधने से दूर होती है मधुमेह, जाने कैसे)

      पेट कम करने के लिए जरुरी है संतुलित आहार?

      संतुलित आहार मानव जीवन के स्वस्थ्य जीवन की चाभी है। आप अपने आहार में कम कैलोरी वाला भोजन जैसे, फल, सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज आदि शामिल करके अपने निचले पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। वाटर रिटेंशन कम करने के लिए आपको नमक उचित अनुपात में ही लेना होगा। साथ ही अधिक शर्करा और उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से भी आपको बचना चाहिए।

      अगर अपनाएंगे ये कारगर उपाय तो तेजी से घटेगी पेट की चर्बी

      मित्रो ध्यान देने वाली बात ये है कि अत्यधिक शर्करा या चीनी का उपयोग आपके पेट की चर्बी के बढ़ाने का बहुत बड़ा कारण है। जहा उच्च शर्करा की मात्रा शरीर में इन्सुलिन का स्तर बढ़ा देती है। और फैट कोशिकाओं में ऊर्जा को एकत्रित करता है। वही विटामिन डी से समृद्ध खाद्य पदार्थ जैसे-अंडे और सैमैन जोकि एक प्रकार की मछली से वसा के चयापचय में मदद मिलती है।

      मित्रो जहा खीरे और सौंफ़ के बीज आपके पेट में सूजन को कम करते हैं और पाचन में भी सहायता करते हैं। दही और जैतून का तेल कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है। यह एक हार्मोन है। जो वसा को एकत्रित करता है। अपने रात के खाने में काली मिर्च को शामिल करें इससे फैट को जलाने में मदद मिलती है।

      पेट कम करने के लिए ना छोड़ें खाना?

      मित्रो आपको चाहियें थोड़ी थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहना चाहियें ऐसे करने से आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है और साथ ही इससे आप एक साथ अधिक भोजन खाने से बचाता भी है। जिससे फैट बढ़ता है। आपको चाहियें कि जल्दी जल्दी भोजन का सेवन न करे, भोजन को अच्छी तरह चबाकर ही खाएं। ऐसा करने से ज़रूरत से ज्यादा खाने की आदत कम होगी।

      पेट कम करने का तरीका है ग्रीन टी?

      पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छा उपाय ग्रीन टी है। चूँकि ग्रीन टी में कैटेचिन नामक तत्व पाया जाता है। जो शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। कई अध्ययनों के अनुसार, जो लोग रोज़ 2 कप ग्रीन टी पीते हैं वो 16 गुना अधिक तेज़ी से पेट का मोटापा कम कर पाते हैं। जो लोग ग्रीन टी नहीं पीते हैं। उन्हें सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पीने से यह पेट का फैट तेज़ी से घटाती है।

      पेट की चर्बी कम करने का नुस्खा?

      अध्ययन के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोज़ 2 लीटर पानी पीता है। तो ऐसे करने से वज़न घटाने में काफी मदद मिलती है। ऐसा करने से 12 महीने में 2 किलो तक वज़न कम होता है। अपने शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहियें। पानी पीने से आपका पेट लम्बे समय के लिए भर जाता है। और अगर आपको अपनी भूख बढ़ाने के लिए भोजन करने के आधे घंटे पहले पानी पियें। इससे आपको स्वाद में मीठे पेय पदार्थों को पीने की इच्छा कम होगी।

      घरेलू पेय से करें पेट की चर्बी कम?

      घरेलू पेय आपकी चयापचय दर को बढ़ा देते हैं और सोते समय इन्हें लेने से आपकी अतिरिक्त चर्बी कम होती है।

      घरेलू पेय बनाने के लिए आपको 8 गिलास पानी में 1 चम्मच पिसी हुई अदरक, 1 ताजा छिला हुआ खीरा (पतली स्लाइस में), छोटे कटे हुए, नींबू के टुकड़े और पुदीने की लगभग 10-15 पत्तियों को मिक्स करें और एक जार में रात भर भिगो कर रखें। अगले दिन सुबह इस पेय का सेवन करें तथा दिन में 4-5 बार इसका सेवन करें।

      एक अन्य पेय जो सोते समय पीने से बहुत तेज़ी से पेट की चर्बी घटाता है, जो कि इस प्रकार है :-

      1 नींबू, 1 खीरा, 1 बड़ा चम्‍मच पिसा हुआ अदरक, 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा रस और एक गुच्छा अजमोद को आधा गिलास पानी में डाल कर मिलायें और सोने से पहले इसका सेवन कर लें। इसमें मौजूद खीरा और नींबू फैट और विषाक्त पदार्थों को फ्लश करते हैं, जबकि अदरक पाचन को सही रखता है और अजमोद एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है।

      अगर अपनाएंगे ये कारगर उपाय तो तेजी से घटेगी पेट की चर्बी

      पेट कम करने का घरेलू उपाय है तनाव से दूरी?

      तनाव से कॉरटिसोल स्टेरॉयड हार्मोन में वृद्धि उत्पन होती है। इस हार्मोन की मात्रा अधिक होने से पेट में फैट एकत्रित होने लगता है। अगर आपके खानपान की आदतें सही नहीं हैं। तो यह आपको भी ज्यादा और भी बुरा परिणाम दे सकता है। कॉरटिसोल की मात्रा संतुलित रखने के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (यह किसी कार्बोहायड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ और उसका हमारे रक्त की शर्करा पर होने वाले असर का मापक है) वाला भोजन जैसे-मसूर की दाल, छोले, फलियां आदि खाना चाहिए।

      पेट की चर्बी को कम करने के लिए नींद जरुरी है ?

      पेट का चर्बी को कम करने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बहुत अति आवश्यक है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते है तो इससे हार्मोन (ghrelin) उत्पन्न होता है। जो शर्करा और चर्बी बढ़ाने वाले भोजन को संरक्षण करता है। नींद पूरी न होने से कॉरटिसोल का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है। जो पेट की चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण है। एक अच्छी नींद तनाव के साथ साथ शरीर की थकान को भी दूर करती है।

      पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए छोड़ें शराब?

      शराब की लत आपके पेट की चर्बी का बहुत बड़ा कारण है। शराब में खाली कैलोरीज़ और वसा होते हैं। जो कमर के आसपास एकत्रित हो जाते हैं जिससे वो हिस्सा मोटा और भारी होने लगता है। इसलिए अगर आप भी पेट का मोटापा कम करना चाहते हैं। तो शराब की आदत छोड़ दें।

      इंटरवल ट्रेनिंग है पेट का फैट कम करने का अचूक उपाय?

      इंटरवल ट्रेनिंग एक प्रकार का शारीरिक प्रशिक्षण है। जिसमें अधिक तीव्रता का व्यायाम करते करते अचानक उसकी गति धीमी करते हैं। जैसे यदि आप ट्रेडमिल पर दौड़ रहे हैं तो शुरुआत में धीमी गति से दौड़ें फिर उसकी तीव्रता बढ़ा लें और थोड़ी देर बाद फिर धीमी कर लें। इस प्रकार एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी अत्यधिक तेज़ी से घटती है।

      Oh hi there ????
      It’s nice to meet you.

      Sign up to Receive Awesome Content in your Inbox

      We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

      Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

      Previous Post

      हरियाणा परिवार पहचान पत्र क्या है और फैमिली आईडी के फायदे

      Next Post

      आंगनबाड़ी भर्ती 2021 उत्तर प्रदेश जल्द हो सकती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएंगे

      OneClickHindi

      Related Posts

      Health

      आज से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

      May 1, 2021
      Health

      मधुमेह क्या है मधुमेह होने का लक्षण और मधुमेह से बचाव के उपाये

      January 22, 2021
      Health

      पैर के तलवे पर रात को इस पत्ते को बांधने से दूर होती है मधुमेह, जाने कैसे

      June 2, 2021
      Health

      डिप्रेशन (तनाव) क्या है डिप्रेशन से बचने के तरीके

      January 22, 2021
      Next Post

      आंगनबाड़ी भर्ती 2021 उत्तर प्रदेश जल्द हो सकती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएंगे

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      Categories

      • Android Apps
      • Blogging
      • business
      • Education
      • Festivals
      • Health
      • IPL 2022
      • Job Alert
      • LifeStyle
      • Startups
      • Technology
      • Uncategorized
      • WEB HOSTING

      Site Navigation

      • Home
      • Advertisement
      • Contact Us
      • Privacy & Policy
      • Other Links

      Copyright © 2020 OneClickHindi | All Rights Reserved |

      No Result
      View All Result
      • होम
      • Blogging
      • LifeStyle
        • Health
      • Education
      • business
      • Technology
        • Android Apps
      • Festivals
      • IPL 2022
      • WEB HOSTING

      Copyright © 2020 OneClickHindi | All Rights Reserved |